चंपावत। कलश संगीत समिति की बैठकी होली बृहस्पतिवार रात नारायण गड़कोटी के आवास पर हुई। इसका शुभारंभ प्रकाश पांडेय ने ईश वंदना के साथ किया। तुलसी प्रसाद जोशी ने राग काफी में सैयां गए परदेश की शानदार प्रस्तुति दी।
दिनेश चंद्र बिष्ट ने राग खम्माज में आज राधे रानी चली गीत गाया, जबकि धर्म सिंह अधिकारी ने जीवन को रस लीजिए और हिमेश कलखुड़िया ने राग काफी में काजल कारे तोरे नैन गीत सुनाया। आयुष भट्ट ने चैत मास बोले रे कोयलिया चैती गीत गाया। योगेश भट्ट ने झुक जइयो तनिक रघुवीर और तुषार जोशी ने ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ को ठंडो पानी और शांति जोशी ने ठाड़े रहियो रे घनश्याम गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान राजेंद्र भट्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, सुनील गड़कोटी, अजय कलखुड़िया, विजय गड़कोटी, समीर गड़कोटी, आशुतोष भट्ट, योगेश भट्ट, रोहित खर्कवाल, रेखा गहतोड़ी, पूनम गहतोड़ी आदि रहे।