{"_id":"574342954f1c1b164d690fed","slug":"just-down-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के ऊपर गिरा पेड़, मेला यात्री बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के ऊपर गिरा पेड़, मेला यात्री बाल बाल बचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
बस पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
बनबसा (चंपावत)। सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए आए मेला यात्रियों की बस में पेड़ गिरने से बस को खासा नुकसान पहुंचा अलबत्ता यात्री सकुशल बच गए। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती नेे बताया कि पूर्णागिरि के दर्शन के बाद हरदोई यूपी से आए मेला यात्रियों की बस सुबह सात बजे यहां पहुंची। चालक बस को मेलाक्षेत्र पर पार्किंग स्थल पर रोकता इससे पूर्व ही तेज अंधड़ आ गया। बस में सवार मेला यात्री भी बस के अंदर ही थे। अंधड़ से एक पेड़ टूटकर बस (यूपी 30 टी 5880) के ऊपर गिर गया। जिससे बस की छत क्षतिग्रस्त हो गई और बस के शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल बच गए।
विज्ञापन