{"_id":"599dc7844f1c1b26658b45cf","slug":"junior-high-school-khataada-rahane-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल खतेड़ा रहा नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल खतेड़ा रहा नंबर वन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
किमतोली में खेल प्रतियोगिता में शपथ लेतें छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत क्षेत्र (सीआरसी) किमतोली में दो दिवसीय विद्यालयी खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, दौड़ आदि स्पर्धाएं हुई। प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल खतेड़ा प्रथम स्थान पर रहा। बुधवार को सीआरसी समन्वयक मुकेश साह की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान के ब्लाक अध्यक्ष चंदन सिंह बोहरा ने किया।
सब जूनियर वर्ग की कबड्डी में जूनियर हाइस्कूल खतेड़ा प्रथम स्थान, मंगोली दूसरे नंबर पर रहा। बालिकाओं की कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल खतेड़ा प्रथम और जूनियर हाइस्कूल ठांटा द्वितीय रहे। 200 मीटर जूनियर स्तर में बालिकाओं की दौड़ में खतेड़ा की भावना प्रथम, नीता जोशी ठांटा द्वितीय रही। ऊंची कूद बालक वर्ग में खतेड़ा के नीरज रावत प्रथम, ठांटा ललित द्वितीय, खतेड़ा के ही सचिन तृतीय रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान ठांटा के भुवन चंद्र सुतेड़ी ने टैंट भोजन की व्यवस्था की थी।
स्वर्ण सिंह मौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र सिंह अधिकारी, दीप चंद्र जोशी, चंद्रकिशोर पांडेय, कुंवर सिंह पृथोली, नवीन लाल वर्मा, लीला फिरमाल, नीतू ढेक आदि ने सहयोग किया।