फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Junior assistant found drunk and suspended

Champawat News: नशे की हालत में मिला कनिष्ठ सहायक निलंबित

Thu, 17 Jul 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 17 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Junior assistant found drunk and suspended
चंपावत। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक (स्थापना) दिनेश चंद्र को 10 जुलाई को कार्यालय अवधि के दौरान नशे की हालत में पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उनका जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरांग जोशी की रिपोर्ट में कनिष्ठ लिपिक के मद्यपान की पुष्टि हुई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 500 रुपये जुर्माना भी लगाया। जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र आर्य ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के नियम-4(1) के तहत दिनेश को निलंबित करते हुए उन्हें सीडीओ कार्यालय चंपावत से संबद्ध किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार अनुमन्य जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed