फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jubilee was a celebration Maharaja Agrasen

धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती 

Sat, 15 Oct 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 15 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस एवं डांस और महिलाओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अग्रवाल सभा ने आगामी नवंबर माह में निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उत्सव गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हरिराज सरन अग्रवाल ने किया। पारुल गर्ग, स्वाति अग्रवाल, मोनिका एवं निमिषा अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की आरती पेश की। बालिका समृद्धि, सोम्या, वंशिका अग्रवाल एवं तनु गर्ग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदित्य ने प्रथम, सोम्या ने द्वितीय और कृष्णा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस में आदित्य, दिव्यांशी एवं समृद्धि ने क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। महिलाओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता में नीलिमा एवं मोनिका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस मौके पर अखिलतारिणी जागरण एवं आर्केस्ट्रा पार्टी के अमित बिष्ट एवं दीपक द्वारा भजन पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किए रखा। कार्यक्रम के संयोजक योगेश मित्तल थे। संचालन शेफाली अग्रवाल, रेनू मित्तल एवं मोहित अग्रवाल ने किया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मगन बिहारी अग्रवाल ने बताया कि नवंबर में सभा द्वारा छीनीगोठ गांव में निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम में सभा के कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जैश्याम अग्रवाल, राकेश गर्ग, राजेश अग्रवाल, सुनील सरन, मदन मोहन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मोनु अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed