फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   jan aushidhi kendra Closed in Tanakpur

अस्पताल प्रबंधन की अनदेखी प्रधानमंत्री की योजना पर लगा रही बट्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
jan aushidhi kendra Closed in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। संयुक्त चिकित्सालय प्रबंधन की लापरवाही सस्ती दवा योजना पर बट्टा लगा रही है। संयुक्त चिकित्सालय में खुला जनऔषधि केंद्र एक साल से बंद है। मरीजों को बाजार से महंगी दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को बाजार से महंगी दवाएं न खरीदनी पड़ें इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 से प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना लागू कर देशभर में कई जगह केंद्र खोले, लेकिन संयुक्त अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली के कारण लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

यहां जनवरी 2019 में जनऔषधि केंद्र खोला गया था, जिस पर पिछले साल से ताला लटका है। जन औषधि केंद्र के लिए अस्पताल परिसर में ही नए भवन का निर्माण भी किया जा चुका है, लेकिन केेंद्र को शुरू कराने में अस्पताल प्रबंधन की कोई दिलचस्पी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोग नहीं कर रहा अस्पताल प्रबंधन : केंद्र संचालक
संयुक्त चिकित्सालय के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालक नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन सहयोग नहीं कर रहा है। डॉक्टर केंद्र में उपलब्ध दवाइयां न लिखकर बाजार की दवाइयां लिखते हैं। इस वजह से केंद्र में उपलब्ध करीब दो लाख रुपये की दवाइयां एक्सपायर हो चुकी हैं। कुछ स्थानीय दवा विक्रेता भी साजिश कर रहे हैं।

संचालक को कई बार जन औषधि केंद्र खोलने के लिए कहा जा चुका है। उच्च अधिकारियों को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, लेकिन केंद्र का संचालन निजी सोसायटी की ओर से होने के कारण विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमएस संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed