{"_id":"5f4fd97e8ebc3e54e24c9ee4","slug":"jam-on-nh-champawat-news-hld395547411","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे के बजाय दो घंटे बंद किया राष्ट्रीय राजमार्ग, मुसाफिरों में असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे के बजाय दो घंटे बंद किया राष्ट्रीय राजमार्ग, मुसाफिरों में असमंजस
विज्ञापन
ंपावत जिले के एनएच में धौन के समीप साइड वैली सड़क के निर्माण में लगी मशीनें।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में धौन के पास निर्माण के चलते रुक-रुक कर आवाजाही हो रही है लेकिन मंगलवार को तीन बार दिनभर में कुल छह घंटे (10:30 बजे से 12:30 बजे तक, दो बजे से चार बजे और 6:30 बजे से 8:30 बजे तक) इस मार्ग को आवाजाही के लिए बंद किया गया था, जबकि बुधवार को इस मार्ग पर सिर्फ दो घंटे ही आवागमन रीका गया।
यहां सेे 13 किमी दूर धौन में खाई में 60 मीटर लंबाई में पहाड़ी में हो रहे निर्माण कार्य और सुरक्षा के चलते 30 अगस्त से 16 सितंबर तक रोजाना छह घंटे आवाजाही को प्रतिबंधित करने के डीएम ने आदेश जारी किए थे, लेकिन बुधवार को पहले सत्र में दो घंटे ही मार्ग बंद हुआ। इस वजह से लोगों मेें असमंजस रहा। टनकपुर से धौन की 62 किमी दूरी को तय करने में करीब ढाई घंटे लगते हैं। ऐसे में लोग प्रतिबंधित समय के हिसाब से फासला तय कर रहे हैं लेकिन मार्ग बंद न होने से लोग बेवजह रुक रहे हैं। कार्यदायी संस्था शिवालय कंपनी के प्रबंधक सुरेंद्र राणा का कहना है कि काम करते वक्त क्रेन का उपयोग होने पर ही रोड को बंद किया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को कम समय में काम होने से रोड को खोल दिया गया।
मलबा आने से ग्रामीण क्षेत्र की एक सड़क बंद
चंपावत। पिछलेे दिनों की बारिश से ग्रामीण क्षेत्र का एक आंतरिक मोटर मार्ग आवाजाही के लिए बंद है। आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार मलबा आने से खटोली मल्ली-वैला सड़क बाधित है।