फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   jam for hours on state highway near swanla

स्वांला के पास राजमार्ग घंटों रहा बंद, यात्री परेशान 

Thu, 01 Nov 2018 10:55 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
उजाला ब्यूरो चंपावत। Updated Thu, 01 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
jam for hours on state highway near swanla
बारहमासी सड़क पर आए मलबे के कारण स्वांला में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क में जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर स्वांला के पास घंटों राजमार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को राजमार्ग सुबह नौ बजे बंद हो गया। सड़क कटिंग के दौरान अधिक मलबा आने के कारण मार्ग कई घंटों तक नहीं खुल पाया। 
विज्ञापन


स्वांला के पास मलबा आने से सड़क के दोनों और दो किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। बार-बार पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण जेसीबी और पोकलैंड भी समय पर सड़क नहीं खोल पाए। पहाड़ी से मलबा गिरना बंद होने के बाद ही सड़क खुल पाई। इन दिनों घाट से टनकपुर तक बारहमासी सड़क में निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन


सड़क कटिंग के चलते यात्रियों को चंपावत से टनकपुर पहुंचने में चार से पांच घंटे तक का अधिक समय लग रहा है। आपदा नियंत्रण कक्ष के ड्यूटी प्रभारी नरेंद्र चंद ने बताया कि सड़क कटिंग के चलते कुछ समय तक राजमार्ग बंद रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर चल रहा है काम  
मानेश्वर, खूना बोरा, मुडियानी, धौन, स्वांला, अमोड़ी, सूखीढांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed