फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jal Sansthan issued notices to those who installed motors in drinking water lines

Champawat News: पेयजल लाइन में मोटर लगाने वालों को जल संस्थान ने थमाए नोटिस

Sun, 11 May 2025 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 11 May 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan issued notices to those who installed motors in drinking water lines
लोहाघाट (चंपावत)। दिनों दिन गहराते पेयजल संकट के समाधान को लेकर जल संस्थान ने कमर कस ली है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध पेयजल कनेक्शन और पेयजल लाइन में मोटर लगाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत सुंई के छमनिया तोक में कई लोगों को मोटर लगाने पर नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर लोहाघाट के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या बढ़ने लगी है। बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए लोगों के कनेक्शनों की जांच की जा रही है, इसमें सुंई के छमनियां तोक, सातखाल आदि स्थानों पर कनेक्शनों की जांच की। कई लोगों को पेयजल लाइन में मोटर लगाकर पानी खींचते हुए पाया गया। लोगों को भविष्य में मोटर न लगाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ विभागीय स्तर से मोटर का प्रयोग करने वाले लोगों को नोटिस दिए गए हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता बिष्ट ने बताया कि कुछ लोग अवैध कनेक्शन और मोटर लगाकर पानी का खींच रहे हैं, इससे पेयजल वितरण में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान गांव के साथ नगर क्षेत्र में चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से पानी का सदुपयोग करने और सामूहिक जल आपूर्ति व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed