फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITBP inspector Dhek dies, last rites performed with military honors

आईटीबीपी के निरीक्षक ढेक की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
ITBP inspector Dhek dies, last rites performed with military honors
आईटीबीपी के दिवंगत इंस्पेक्टर हयात सिंह ढेक को अंतिम श्रद्घांजलि देते विधायक पूरन सिंह फर्त्या? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की 36वीं वाहिनी में तैनात बाराकोट काकड़ निवासी इंस्पेक्टर हयात सिंह ढेक (58) का निधन हो गया है। वे बीते कुछ समय से बीमार थे। इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में मौजूद हिमवीरों, क्षेत्रीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र राजेश ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

आईटीबीपी लोहाघाट में तैनात इंस्पेक्टर हयात सिंह की ड्यूटी के दौरान आठ फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें आननफानन में जिला अस्पताल चंपावत ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे दो बेटी, एक बेटा, पत्नी और मां को छोड़ गए। रविवार को रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, आईटीबीपी के डॉ. मोहित वर्मा आदि ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। हिमवीरों ने शस्त्र झुकाकर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed