फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITBP constable found hanging from fan in tanakpur Champawat

Uttarakhand News: पंखे से लटका मिला आईटीबीपी का कांस्टेबल, बरेली में तैनात था; टनकपुर होटल में रुका था

Fri, 29 Aug 2025 04:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 29 Aug 2025 04:24 PM IST
सार

बरेली में तैनात आईटीबीपी कांस्टेबल का शव टनकपुर नगर के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
ITBP constable found hanging from fan in tanakpur Champawat
फांसी

विस्तार

 

विज्ञापन

बरेली में तैनात आईटीबीपी कांस्टेबल का शव टनकपुर नगर के एक होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया। मूल रूप से पिथौरागढ़ के बिसाड़ निवासी मृतक अवकाश पर अपनी पत्नी और बच्चों के पास चंपावत जा रहा था।

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नगर होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति फंदे से लटका मिला है। एसआई पूरन सिंह के नेतृत्व में टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर चादर से पंखे से लटके आईटीबीपी तीन बटालियन सी कंपनी के कांस्टेबल विनोद कुमार (36) पुत्र दिवानी राम निवासी बिसाड़, पिथौरागढ़ को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चंपावत में उसकी पत्नी गुंजन को सूचना दी। एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने पंचनामा भर आगे की कार्यवाही की।

विज्ञापन

सूचना पर बरेली से पहुंचे कंपनी कमांडर धनंजय झा ने बताया कि मृतक सप्ताह भर के अवकाश पर बृहस्पतिवार को ही बरेली से घर के लिए निकला था। बताया गया कि वह शाम को टनकपुर पहुंचा था। वह एक रिश्तेदार के साथ सुबह चंपावत अपनी पत्नी और बच्चों के पास जाने वाला था। देर रात करीब दो बजे उसके पंखे से लटके होने की सूचना मिली। वह दो भाईयों में सबसे बड़ा था। पत्नी गुंजन चंपावत में किराये के मकान में छह वर्ष के पुत्र काव्यांश, सात माह की पुत्री यश्वनी के साथ रहती है। मां मुन्नी देवी, पिता दीवानी राम और भाई अनिल पिथौरागढ़ के बिसाड़ रहते हैं। कंपनी कमांडर झा ने बताया कि जवान के पार्थिव शरीर को आईटीबीपी के वाहन से पैतृक घर ले जाया जा रहा है। सड़क खुलने का इंतजार है। कोतवाल रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed