फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   It would be better to remove the railway station: Mahara

Champawat News: इससे अच्छा तो रेलवे स्टेशन ही हटा दो ः महरा

Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
It would be better to remove the railway station: Mahara
बनबसा (चंपावत)। टनकपुर से विभिन्न स्थानों को संचालित रेलगाड़ियों का बनबसा रेलवे स्टेशन पर स्टापेज नहीं होने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा ने खेद जताया है। लोगों की मांग के बाद भी रेल प्रशासन और केंद्र सरकार ने प्रमुख रेलाड़ियों का बनबसा रेलवे स्टेशन में स्टापेज नहीं बनाया है। इससे प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार और रेल प्रशासन क्षेत्र का विकास नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

महरा ने कहा कि टनकपुर से संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस, मथुरा और अजमेर दोराई एक्सप्रेस आदि के बनबसा में स्टापेज बनाने की मांग लगातार उठती रही है, लेकिन अभी तक किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने क्षेत्र के सांसद की इस मामले में चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो बनबसा का रेलवे स्टेशन ही हटा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों के बनबसा टनकपुर थाने और पेट्रोल पंप के मध्य सड़क पार करने को रेलिंग पर कट लगने की मांग को जायज बताया है। सरकार को आमजन की भावनाओं की कद्र करते हुए बनबसा थाने और पेट्रेल पंप के मध्य रेलिंग हटा सड़क पार करने जगह बनानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed