फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   International Tiger Day: Wildlife Institute Dehradun started three days awareness campaign

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस: वन्यजीव संस्थान देहरादून ने शुरू किया तीन दिनी जागरूकता अभियान

Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 29 Jul 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
International Tiger Day: Wildlife Institute Dehradun started three days awareness campaign
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बच्चों को बाघ और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करते वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ.
टनकपुर (चंपावत)। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ने तीन दिवसीय बाघ और वन्यजीवों के प्रति जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस मौके पर पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शनिवार से विजन पब्लिक स्कूल में शुरू हुए कार्यक्रम में संस्था के वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बच्चों और शिक्षकों को बाघ और अन्य वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने की अपील की। उन्होंने पारिस्थितिकीय तंत्र में बाघों के महत्व की जानकारी देते हुए वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में रोजगार के अवसर की संभावनाओं को बताया। बताया कि वर्ष 2022 की गणना के अनुसार देश में बाघों की संख्या 3167 थी।
विज्ञापन

नंधौर अभयारण्य में वर्ष 2021 में वन विभाग और जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन की संयुक्त परियोजना के तहत कराई गई गणना में बाघों की संख्या 32 पाई गई थी। जो 2022 की गणना में बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने मानव और वन्यजीव संघर्ष से बचने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में क्षेत्र के दस विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। संस्थान की टीम, शिक्षक और प्रतिभागी बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति पौधे भी लगाए। यहां प्रधानाचार्य नवल किशोर तिवारी, प्रबंधक अजय कुमार देउपा, नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया, संस्थान केे थान सिंह अधिकारी, देवेंद्र गौनिया, हिमांशु विश्वकर्मा, गोविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, आन सिंह, सुंदर सिंह, अनिल पालीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed