{"_id":"57b9d8a14f1c1b9663d4f0d9","slug":"inter-agriculture-teachers-on-the-subject","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर में कृषि विषय है पर शिक्षक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर में कृषि विषय है पर शिक्षक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
इंटर में कृषि विषय है पर शिक्षक नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमदेश क्षेत्र में स्थापित जीआईसी पुलहिंडोला को आदर्श कॉलेज का दर्जा देने के बावजूद शिक्षकों के खाली पद नहीं भरे जा सके हैं।
यह जिले का एकमात्र ऐसा कॉलेज है, जहां इंटर में कृषि विषय पढ़ाया जाता है। यहां कृषि विषय सृजित होने के बाद शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। करीब ढाई सौ नाली भूमि में फैले कॉलेज की सुरक्षा, देखरेख के लिए कोई कर्मचारी नहीं है। क्लर्क न होने से उसका कार्य भी यहां के शिक्षक कर रहे है। घंटी बजाने के लिए पीटीए ने मामूली मानदेय में एक युवक को रखा है।
ढाई साल से प्रधानाचार्य विहीन इस कॉलेज में गणित, रसायन विज्ञान, नागरिकशास्त्र जैसे विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इस कारण यहां के छात्र किमतोली जीआईसी में पढ़ने जा रहे हैं, जिससे यहां की छात्र संख्या अब 332 रह गई है। प्रभारी प्रधानाचार्य एलआर विश्वकर्मा का कहना है कि पहले यहां कक्षा कक्ष की कमी थी। अब कमरे तो बन गए हैं, लेकिन यहां स्टाफ की भारी कमी स्कूल के संचालन में आड़े आ रही है।