{"_id":"68e9421e20af5af00d0cbce0","slug":"insurance-company-employees-bus-overturns-25-injured-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-130605-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: इश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों की बस पलटी, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: इश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों की बस पलटी, 25 घायल
Fri, 10 Oct 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में सड़क हादसे में घायल। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत एनएच पर बस्टिया के पास इश्योरेंस कंपनी के कर्मियों को लेकर मुनस्यारी जा रही केमू की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट समेत 25 कर्मी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उप जिला अस्पताल में इंश्योरेंस कंपनी के देहरादून में कार्यरत एक्जीक्यूटिव पवन ने बताया कि कंपनी की ओर से हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए केमू की बस (यूके 04 पीए 2380) को बुक किया गया था। इसमें जयपुर से कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट नसरीन अख्तर समेत 25 कर्मी शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे हल्द्वानी से चले। शाम 5:45 बजे बस्टिया से आगे मोड़ पर पहुंचते ही अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे सभी कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ बस से घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंचे एसएसआई पूरन सिंह तोमर, फायर सर्विस और 108 सेवा के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुुंचाया। चालक-परिचालक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
अस्पताल में सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में चिकित्सा टीम इलाज में जुटी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंश्योरेंस कंपनी की वायस प्रेसिडेंट नसरीन अख्तर (48), तनवी ठाकुर (19) पुत्री विरेंद्र ठाकुर निवासी बिलारी मुरादाबाद, मोनिका यार्सों (21) पुत्री मोहन सिंह निवासी हल्द्वानी, विमल नारायण (21) पुत्र गणेश नारायण निवासी हरिद्वार, रिया (22) पुत्री धीरेंद्र पंत निवासी हरिद्वार को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
34 सीटर बस में चालक-परिचालक समेत 27 लोग सवार थे। एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार ने अस्पताल में हाल चाल जाना। बस में सवार कंपनी के देहरादून एग्जीक्यूटिव पवन ने बताया कि वे सभी लोग मुनस्यारी में शनिवार, रविवार और सोमवार को होने वाले कंपनी के इंश्योरेंस संबंधी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इसमें बरेली, मुरादाबाद, देहरादून, कोटद्वार, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, थल समेत अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी सवार थे।
ये हुए घायल
घायल अमीषा पुत्री रणवीर सिंह (21), कंचन पुत्री विनोद सिंह (21) निवासी कोटद्वार पवन जीना (28) पुत्र देवेंद्र सिंह जीना, चंदन बिष्ट (25) पुत्र राजेंद्र बिष्ट निवासी हल्द्वानी, तनुजा मर्तोलिया (28) पुत्री लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया निवासी आमथल, उषा यार्सो (28) पुत्री मोहन सिंह यार्सो निवासी थल, मोहित सिंह भंडारी (30) पुत्र दीवान सिंह निवासी बिंदुखत्ता, दिया पांगती (21) पुत्री मनदीप सिंह निवासी मुनस्यारी, रश्मि गौतम (30) पुत्री ऋषि पाल गौतम निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार, अंजलि पांडेय (22) पुत्री राकेश पांडेय निवासी जमाल पुर हरिद्वार, सना खान (24) पुत्री फुरकान निवासी बरेली, आशा (26) पुत्री कुंवर सिंह निवासी देहरादून, आजम (38) निवासी रूड़की, आदिल (35) निवासी हल्द्वानी, नवीन राणा (24) पुत्र कुंवर सिंह निवासी देहरादून, मोनिका यार्सों (21) पुत्री मोहन सिंह निवासी हल्द्वानी, दीपाली पाठक (28) पुत्री राजीव पाठक निवासी बरेली, प्रीति पटेल (26) पुत्री श्याम मूर्ति निवासी बरेली, सोनी (28) पुत्री जमाल, राखी (25) पुत्री जय सिंह।