फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions given to officers to maintain law and order

डीआईजी ने ली तीन जिलों के अधिकारियों की बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to officers to maintain law and order
बनबसा में तीन जिले के अधिकारियों की बैठक लेते डीआईजी जगत राम जोशी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। डीआईजी जगत राम जोशी ने चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सीमा की स्थितियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बनबसा में एनएचपीसी स्थित सभागार में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों के साथ भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर बताया गया कि सीमा पर एसएसबी को कुछ भूमि की जरूरत है। डीआईजी ने कहा कि संबंध में वन विभाग को लिखा जाएगा। बैठक में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए डाक्टरों की कमी पर चर्चा की गई। डीआईजी ने कहा कि इस संबंध में शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। बैठक में मेडिकल टीम बढ़ाने, उपकरणों की मांग, नेपाल से आने वाली बसों की गंभीरता से जांच कराने आदि के संबंध में मंथन किया गया। डीआईजी जोशी ने कहा कि नेपाल की ओर नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण के संबंध में शासन को अवगत कराया गया है। नेपाल के प्रशासन से इस संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर विदेशी पर्यटकों के आवागमन के संबंध में भी जानकारी ली। सीमा पर चेकिंग में लगे जवानों को कोरोना वायरस से बचाव उपकरण एवं सुरक्षा कवच नहीं के मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

बैठक में ऊधमसिंह नगर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एसपी चंपावत लोकेश्वर सिंह, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट सुविंदर अंबावत, एसडीएम दयानंद सरस्वती, एडीएम ऊधमसिंह नगर उत्तम सिंह चौहान, आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत व्यास, भगवत राणा, इंस्पेक्टर एलआईयू विजय प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed