{"_id":"653d423986d305d3cb082518","slug":"instructions-for-making-udid-card-of-disabled-people-champawat-news-c-8-hld1013-251478-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश
Sat, 28 Oct 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में बीज वितरित करते डीएम और अन्य अधिकारी। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बनबसा स्थित श्री पूर्णागिरि इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं या तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
शिविर में पेंशन, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य आदि 22 समस्याएं उठी। पेंशन को केवाईसी जमा कराने को कहा गया। दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। भजनपुर वार्ड संख्या नौ में बिजली पोल और स्ट्रीट लाइट लगाने, एनएच पर यातायात की समस्या, अस्पताल में चिकित्सक तैनात करने, पेयजल समस्या दूर करने, देवीपुरा प्राथमिक विद्यालय में रंग रोगन करने, राशन कार्ड बनाने, रेलवे फाटक और पाटनी तिराहे पर डिवाइडर लगाने, देवीपूरा में जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठी।
आबकारी विभाग को बनबसा स्थित अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानोंं पर ओवर रेटिंग समस्या दूर करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्नति महिला संकुल संघ की 108 गरीब महिलाओं को प्रति महिला 35 हजार की दर से 37 लाख 80 हजार की धनराशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के सहयोग से 98 चयनित महिलाओं को प्रति महिला 14 किलो के हिसाब से 14 क्विंटल गेहूं का ब्रीडर बीज दिया जा रहा है। वहां नगर पंचायत अध्यक्षा रेनू अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, एसडीएम आकाश जोशी आदि रहे।