फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Instructions for activating dialysis unit in hospital

Champawat News: चिकित्सालय में डायलिसिस यूनिट को क्रियाशील करने के निर्देश

Sat, 19 Jul 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 19 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions for activating dialysis unit in hospital
टनकपुर के उप जिला अस्पताल का शुक्रवार की देर रात निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष कुमार वार्ड में मर
टनकपुर (चंपावत)। डीएम मनीष कुमार ने देर रात उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर डायलिसिस यूनिट को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में मरीजों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात डीएम ने अस्पताल के जनरल वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, आईसीयू, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और स्टाफ की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज करा रहे लाभार्थियों से योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि इस योजना का लाभ हर जरूरतमंद तक प्रभावी रूप से पहुंचे और इसमें किसी भी स्तर पर कोई बाधा न आने पाए। चिकित्सकों से वार्ता कर अस्पताल में संसाधनों की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने एयर कंडीशनर की आवश्यकता, अस्पताल में कैंटीन सुविधा की अनुपलब्धता आदि मुद्दे उठाए। इन सभी बिंदुओं पर डीएम ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में स्पष्ट, पढ़ने योग्य, दिशा दर्शाने वाले साइनेज लगाए जाएं ताकि मरीजों व आगंतुकों को किसी भी विभाग तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय व्यवस्था, जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश जोशी, सीएमएस डाॅ. घनश्याम तिवारी, जितेंद्र जोशी, नौनिहाल सिंह, फार्मासिस्ट महेश भट्ट, जेएस कुंवर, लैब सहायक मोहित गड़कोटी, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed