फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection

अपर निदेशक प्रारंभिक ने स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा की व्यवस्था देखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Inspection
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूखीढांग में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ अपर निदेशक प्रारंभिक श? - फोटो : TANAKPUR
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रघुनाथ लाल आर्य ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक स्तर में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चंपावत से लौटते वक्त अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आर्य ने राप्रावि बस्तिया, राप्रावि सूखीढांग, राप्रावि श्यामलाताल का निरीक्षण कर विद्यालयों में शिक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर उनके शैक्षिक स्तर पर की भी परख की।
विज्ञापन

अपर निदेशक ने बताया कि कुछ विद्यालय में बच्चों का शैक्षिक स्तर अच्छा नहीं मिला जिस पर प्रधानाध्यापकों को सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने टनकपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्रावास का भी निरीक्षण कर छात्राओं के रहने, भोजन और पढ़ाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर हाईस्कूल बस्तिया के प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह कार्की और जगदीश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed