फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection done for permanent affiliation in Degree College Amodi

Champawat News: डिग्री कॉलेज अमोड़ी में स्थायी संबद्धता के लिए किया निरीक्षण

Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Inspection done for permanent affiliation in Degree College Amodi
डिग्री कॉलेज अमोड़ी का निरीक्षण करते गठित सम्बद्धता का पैनल। स्रोत : कॉलेज
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी का एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के संबद्धता पैनल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज की भूमि, भवन और संसाधनों, अध्ययन कक्षों, पुस्तकालय, परीक्षा, कार्यालय, प्रयोगशाला लैब सहित सभी आवश्यक सूचनाओं और प्रपत्रों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राचार्य प्राेफेसर डॉ. अजिता दीक्षित के नेतृत्व में टीम ने कॉलेज की भूमि, परिसर, सीसीटीवी व्यवस्था, यूजीसी दो एफ मान्यता, नैक प्रत्यायन बी ग्रेड के साथ ही महाविद्यालय में एमओयू और 10 वर्षीय विकास योजना का जायजा लिया। निरीक्षण मंडल ने सत्र 2025-26 से स्नातक स्तर पर संचालित विषयों में स्थायी संबद्धता की संस्तुति की है।
विज्ञापन

संबद्धता पैनल में संयोजक प्रोफेसर भीमा मनराल, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर संजीव आर्या, उपनिदेशक प्रतिनिधि प्राचार्य टनकपुर कॉलेज प्रोफेसर डॉ. अनुपमा तिवारी आदि शामिल रहे। इस दौरान डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. संजय कुमार, डॉ. रंजना सिंह, एसके गंगवार, हरीश चंद्र जोशी, दशरथ बोहरा, दिनेश रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed