{"_id":"6854524ba221e7bfee09b30e","slug":"inspection-done-by-the-officers-champawat-news-c-229-1-alm1003-125447-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देय बिजली उत्पादन लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए दी शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देय बिजली उत्पादन लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए दी शाबाशी
Thu, 19 Jun 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंडीगढ़ एनएचपीसी के कार्यपालक निदेशक (ईडी) निर्मल सिंह ने बनबसा स्थित एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समय रहते पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन पूरा किए जाने पर अधिकारियों और कर्मियों को शाबाशी दी। इससे पूर्व पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने अपने मातहतों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यपालक निदेशक निर्मल सिंह ने टनकपुर पावर स्टेशन के मुख्य स्थानों, पावर हाउस, प्रशासनिक भवन, फोरबे, सिल्ट इजेक्टर, बैराज परिसर और इंडो नेपाल केनाल का भ्रमण किया। उन्होंने सैलानीगोठ स्थित शारदा नदी तट पर चल रहे भू-कटाव सुरक्षा कार्य का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों से बिजली उत्पादन के अलावा पावर स्टेशन के रखरखाव पर चर्चा भी की। पावर हाउस में संपन्न वार्षिक अनुरक्षण कार्यों के संबंध में पूरी जानकारी ली। उन्होंने एनएचपीसी परिसर कॉलोनी स्थित सड़क निर्माण का उद्घाटन कर परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्हें सीआईएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस मौके पर महाप्रबंधक बिजली मो. जावेद अंसारी के अलावा अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।