फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection done by politician.

Champawat News: चुफाल ने अस्कोट-नारायणनगर सड़क का निरीक्षण किया

Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Inspection done by politician.
अस्कोट(पिथौरागढ़)। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अस्कोट-नारायणनगर सड़क का निरीक्षण किया। इसके चौड़ीकरण और सुरक्षा दीवारों के निर्माण में लाई जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता को भी परखा। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। जनता के विकास के लिए मिले धन का सदुपयोग होना चाहिए। चुफाल ने पीएमजीएसवाई को बंद कलवर्ट खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसूनकाल में बारिश के पानी की निकासी न होने से सड़कों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में नुकसान पहुंचता है। भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में सड़कों के किनारे नाली का निर्माण बेहद जरूरी है। क्षेत्र के लोगों ने विधायक से खोलियागांव से आगे दो किमी सड़क की स्वीकृति दिलाने का भी अनुरोध किया। विधायक ने लोगों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। निरीक्षण में पीएमजीएसवाई के अधिकारी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed