{"_id":"62c47539d5b8ee56df16f693","slug":"inspection-by-dm-in-tanakpur-tanakpur-news-hld468110878","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने किया बाढ़ व जलभराव क्षेत्रों का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने किया बाढ़ व जलभराव क्षेत्रों का भ्रमण
विज्ञापन
आपदा से बचाव के मद्देनजर टनकपुर क्षेत्र का मुआयना करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। मैदानी क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सोमवार शाम संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बनबसा के पचपकरिया, गुदमी, देवीपुरा, गढ़ीगोठ, धनुषपुल, हुड्डीनदी, टनकपुर में छीनीगोठ, सैलानीगोठ का भ्रमण कर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बाढ़ आने और जलभराव होने के कारण बताए।
डीएम ने बाढ़ नियंत्रण, जलभराव से निजात दिलाने के लिए अपने मातहतों को कई निर्देश दिए। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने अस्थायी व्यवस्था के तहत जेसीबी से बरसाती पानी का रुख बदलने के लिए कहा। लोगों को परेशानियों से बचाव के साथ ही फसलों को भी बचाने के उपाय करने के लिए कहा। ग्रामीणों ने बताया कि हुड्डीनदी, जगबूड़ा में खनिज पदार्थों का जमाव होने से पानी गांव की ओर से बह रहा है।
ग्रामीणों ने समय रहते बाढ़ नियंत्रण, जलभराव से निपटने की योजनाएं बनाने की मांग रखी। डीएम ने ग्राम प्रधानों से अन्य समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। वहां एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद, पचपकरिया के प्रधान महेश मुरारी, छीनी की प्रधान पूजा जोशी आदि थे।