फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Informed about the rights of minorities

अल्पसंख्यकों के अधिकारों की जानकारी दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Informed about the rights of minorities
अल्पसंख्यक दिवस पर रीठा साहिब में पुलिस के साथ हुई गोष्ठी में विचार रखते लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/रीठा साहिब /टनकपुर(चंपावत)। अल्पसंख्यक दिवस पर चंपावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सांप्रदायिक सौहार्द पर जोर दिया गया। इस मौके पर सौहार्द बनाए रखने की शपथ भी ली गई। अल्पसंख्यकों के अधिकार और उनके लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रीठा साहिब में हुए कार्यक्रम में थानाध्यक्ष एसएस खड़ायत ने सभी वर्गों और धर्मों को मिलजुल कर रहने की सलाह दी। सोशल मीडिया के जरिये भी अमन का पैगाम देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मोहन सिंह, मानवेंद्र सिंह धौनी, मोहन सिंह, दीवान राम, बालम राम, हयात राम, असलम, जरनैल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे। समाज कल्याण और कानूनी जानकारी से संबंधित पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन

लोहाघाट थाने में एसडीएम आरसी गौतम और थानेदार नारायण सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में बाबा हसमत, मोहसिन मंसूरी, अब्दुल कलीम, नईमउद्दीन, जावेद यारखां, आसिफ मंसूरी, रईस हुसैन, शाहवेज यारखां, शाहिद मस्तान, मोहम्मद तसलीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में पुलिस ने बुधवार को अल्पसंख्यकों की बैठक ली। इस मौके पर अल्पसंख्यकों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कोतवाली में हुई इस बैठक में कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने उत्तराखंड में अल्पसंख्यक वर्गों की स्थिति, अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकार व संरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी। बैठक में पैरा लीगल वॉलिंटियर अजय गुरुरानी, सभासद हसीब अहमद, इजहार अली, जाहिद हुसैन, सखावत हुसैन, जोवद अली, सोहेल हसन, सभासद रईस अहमद, जावेद हुसैन, मो. जमीर, मो. अनीस, वकील अंसारी, सैमुएल खान, हाजी ताहिर हुसैन, नजीर हुसैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed