फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   information given about help line numbers

महिला खिलाड़ियों को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी

Fri, 14 Jun 2019 11:37 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 14 Jun 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
information given about help line numbers
टनकपुर स्टेडियम में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का संकल्प लेती खिलाड़ी बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिनियन स्माइल्स के तहत स्टेडियम मैदान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 32 महिला खिलाड़ियों ने शपथ पत्र भरकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। महिला खिलाड़ियों को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


कुमाऊं विश्वविद्यालय की सीनियर नॉर्थ जोन खेल चुकी महिला क्रिकेटर मनीषा ने खेल के क्षेत्र में महिला खिलाड़ियों के आगे बढ़ने की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हक के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन


हॉकी खिलाड़ी वर्षा पांडेय ने महिला खिलाड़ियों को सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपने हक के लिए खुद आगे आना होगा। बताया कि किसी भी तरह की मुसीबत में फंसने पर महिलाएं नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम की ओर से जारी 112 नंबर पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मदद के लिए 100 नंबर डायल करें। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए 1090 नंबर डायल कर मदद ले सकती हैं। कार्यक्रम में प्रगति राय, खुशी निषाद, आयुषी कन्याल, अंशिका सोनी, डिम्पल कुमारी, कामिनी, काजल कालाकोटी, प्रियंका गुप्ता, नंदनी, प्रिमी कुमारी, तनी शर्मा, खुशी रावत, रिया ढेक, खुशी बोहरा, निकिता भंडारी, मीना विश्वकर्मा, सृष्टि सक्सेना, हर्षिता रौतेला, पूनम राना, प्रिया बोहरा, रेनू भट्ट, खुशी भट्ट, आरोही शर्मा, काजल कुंवर, जानवी निषाद, प्रियांशी वर्मा, नीलम कपूर, मानवी, निकिता सुतेड़ी आदि महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed