{"_id":"5a60d7384f1c1b6e268b5154","slug":"information-for-rescue-mobil-system-given-to-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को दी रेस्क्यू मोबिल सिस्टम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को दी रेस्क्यू मोबिल सिस्टम की जानकारी
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत डीएम सभागार में रेस्क्यू मोबिल सिस्टम की जानकारी देते विशेषज्ञ।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम की विहान नेटवर्क लिमिटेड कंपनी की ओर से अधिकारियों को आपदा के समय में प्रयोग में आने वाले रेस्क्यू मोबिल सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी प्रतिनिधि अजीत यादव और अराधिका राठौर ने बताया कि रेस्क्यू मोबिल सिस्टम के माध्यम से किसी भी आपदा के समय जब साधारण मोबाइल नेटवर्क काम करना बंद कर देते हैं तो हम अपना व्यक्तिगत नेटवर्क बना सकते हैं, जिससे आपसी संपर्क बना रहे।
उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के माध्यम से आपदा के समय हम अपना नेटवर्क अपने साथ ले जा सकते हैं और सिस्टम को वहां व्यवस्थित कर आपदा में फंसें लोगों से संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति आपदा के समय मलबे में दबा हो तो इस सिस्टम के माध्यम से उनके मोबाइल के जरिए उनकी सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है। इस संबंध में डीएम डा.अहमद इकबाल ने कंपनी के प्रतिनिधियों से कहा कि वे शीघ्र ही सिस्टम का प्रदर्शन कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, डीएफओ केसी बिष्ट, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह, गौरव कन्याल, हीराबल्लभ पलसांई मौजूद थे।