फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indian Idol contestant Pawandeep beheaded

इंडियन ऑइडल के प्रतियोगी पवनदीप को सिर आंखों पर बिठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol contestant Pawandeep beheaded
इंडियन आइडल के प्रतिभागी पवनदीप राजन के लोहाघाट पहुंचने पर उनका स्वागत करते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। इंडियन ऑइडल के प्रतिभागी और द वाइस इंडिया के विजेता पवनदीप राजन के लोहाघाट पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। गायक पवनदीप के साथ सोनी टीवी की टीम भी यहां शूटिंग करने को पहुंची। बुधवार को क्षेत्र के लोग मानेश्वर से पवन और उसकी शूटिंग टीम को लोहाघाट लाए।
विज्ञापन

लोहाघाट में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की पहल पर लोगों ने पूरे नगर में पवनदीप और उसकी टीम को घुमाया गया। लोगों ने पवनदीप के समर्थन में पवन दीप इंडियन ऑइडल जीतेगा आदि नारे लगा रहे थे। बाद में पवन का काफिला रामलीला मंच में पहुंचा जहां लोगों ने पवन का स्वागत किया। इस दौरान मुंबई से आई सोनी टीवी की टीम ने डायरेटक्टर आलोक शुक्ला, बॉबी कुमार, शिव कुमार, बजरंगी ने कई सीन शूट किए। डायरेक्टर शुक्ला ने बताया कि पवन के साथ लोहाघाट और चंपावत की वादियों में फिल्माए गए सीन को सोनी टीवी के माध्यम से इंडियन ऑइडल के अगले भाग में प्रसारित करेंगे। इस मौके पवन के पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन ने उन्हें दिए गए सम्मान और प्यार के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर विधायक पूरन फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, नरेश राय, जीवन गहतोड़ी, दीपक सुतेड़ी, कैलाश बगौली, सचिन जोशी, जीवन कलौनी, जगदीश साह, विमल कलौनी, सुनील चौबे, दीप जोशी, अमित साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed