{"_id":"57e1714f4f1c1b8341a82fae","slug":"india-on-high-alert-on-the-border-of-nepal-and-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल और जिले की सीमा पर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल और जिले की सीमा पर अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
गढ़ीगोठ क्षेत्र में पैट्रोलिंग करते एसएसबी और पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सेना छावनी में हुए आतंकी हमले के बाद यहां भारत-नेपाल सीमा के साथ ही चंपावत जिले के प्रवेश द्वारा बनबसा में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। पुलिस, एसएसबी अपने डाग स्क्वायड के साथ सीमा क्षेत्र और ऊधमसिंह जिले की सीमा पर सघन पेट्रोलिंग की।
रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर स्थित उड़ी सेना मुख्यालय में हुए आतंकी हमले के बाद यहां भी पुलिस और एसएसबी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना और एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त रूप से सीमाओं की पेट्रोलिंग में जुटे हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला और एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के कमांडर एसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में जवानों ने भारत नेपाल सीमा के अलावा जिले के प्रवेश द्वार स्थित जगबूड़ा पुल और मझगांव सीमा पर सघन पेट्रोलिंग को अंजाम दिया। जंगलों में आवागमन करने वाले ग्रामीणों से अनजान और संदिग्धों के बारे में जानकारी हासिल की। बसों और वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। संयुक्त चेकिंग अभियान दल ने वनों में अवैध कटान, मादक पदार्थों, पशुओं, मानव तस्करी के बारे में भी जानकारियां ली।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सैन्य मुख्यालय में हुए आतंकी हमले के बाद यहां सेना छावनी क्षेत्र की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आवागमन मार्गों पर सेना जवानों को सतर्क किया गया है। बता दें कि सेना छावनी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है और परिंदा भी पर नही मार सकता। किंतु एहतियात के तौर पर सेना छावनी स्थित स्कूलों, अस्पताल, कैंटीन आदि में भी कड़ी पूछताछ के बाद ही पूर्व सैनिकों और आमजन की आवाजाही संभव है।
विज्ञापन