फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India is proud to chair the G-20 event

Champawat News: जी-20 के आयोजन की अध्यक्षता भारत को मिलना गौरवपूर्ण

Wed, 17 May 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
India is proud to chair the G-20 event
चंपावत। जी-20 के तहत जीजीआईसी में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चर्चा की। मुख्य अतिथि एसडीएम रिंकू बिष्ट ने जी-20 के आयोजन की अध्यक्षता भारत को मिलना गौरवपूर्ण बताया। कहा कि इस आयोजन से भारत की संस्कृति विदेशों तक पहुंचेगी। प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी नेगी की अध्यक्षता में हुई चौपाल में जिला संयोजक गौरव पांडेय ने जी-20 के परिचय, भूमिका और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि जी-20 के कार्यक्रमों के संचालन के लिए भारत सरकार ने इसे 12 समूहों में विभक्त किया है। मुख्य वक्ता एसडीएम रिंकू बिष्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जी- 20 का वैश्विक परिदृश्य, भविष्य में होने वाले इसके लाभ आदि के बारे में बताया। संचालन भाजयुमो जिला मंत्री विकास गिरि ने किया। इस मौके पर ललित देउपा, मन्नू जोशी, सौरभ नयाल, आयुष महर, मानवेंद्र तड़ागी, शंकर जोशी, मनीष बिनवाल, शिक्षिका आशा टम्टा, चंद्रकला, बीना जोशी, अनीता खर्कवाल, ईश्वरी दत्त जोशी, विजेयता राणा, सुषमा पांडेय, गीता थ्वाल, दीपज्योति अधिकारी, ललिता, रोमा कठायत, ललिता राणा, नमिता मुरारी, शोभा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed