फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Increased heat, increased water crisis

बढ़ी तपिश, बढ़ा पानी का संकट

Tue, 17 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 17 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Increased heat, increased water crisis
बढ़ा पानी का संकट - फोटो : अमर उजाला

बारिश से करीब एक सप्ताह पानी के संकट से लोगों को कुछ निजात मिली थी लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही चंपावत में पानी के लिए हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई है। तपिश बढ़ने के साथ ही जल स्रोतों का स्तर घटने लगा है। कई स्रोत तो सूखने लगे हैं। संकट ग्रस्त इलाकाें के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी टैंकरों और पिकअप से लोगों को पानी मुहय्या कराया जा रहा है।

विज्ञापन


चंपावत में रोजना 16 लाख लीटर से अधिक पानी की जरूरत है, लेकिन अब तीन लाख लीटर से कम मिल रहा है। टैंकर और पिकअप से करीब एक लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती ने बताया कि पानी की सप्लाई में फिर से कमी आई है।
विज्ञापन


जल स्रोतों में आई कमी से नलों में एक से दो दिन छोड़कर 45 मिनट से एक घंटे तक पानी मिल पा रहा है। इस कारण लोग नौलों और गधेरों पर आश्रित हैं। मंगलवार को चंपावत जिले का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed