फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incoming of devotees in Purnagiri fair decreased, faded

पूर्णागिरि मेले में श्रद्घालुओं की आवक हुई कम, रौनक फीकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Incoming of devotees in Purnagiri fair decreased, faded
देवी मां का डोला और शिव-पावर्ती व कृष्ण की झांकी के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को जाते भक्तों की ट - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना वायरस के खौफ से पूर्णागिरि मेले में खासा असर पड़ा है। सोमवार को काफी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवी मां का डोला लेकर पैदल भक्तिगीतों पर थिरकते दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की टोलियों की आवाजाही भी कम हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ ने पूर्णागिरि मेले की रौनक को भी फीका कर दिया है। हर किसी के चेहरे पर कोरोना का खौफ नजर आ रहा है। प्रशासन भी वायरस के संक्रमण की रोकथाम की रणनीति बनाने में जुटा है। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही कम हो गई है। सोमवार को देवी मां के दर्शन के लिए करीब चार हजार श्रद्धालु ही पहुंचे। इधर देवी मां के डोले के साथ शिव-पार्वती और कृष्ण की झांकी के साथ पहुंची श्रद्धालुओं की टोली आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में भक्ति गीतों पर थिरकते कलाकारों ने भक्तिरस की छटा बिखेरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed