{"_id":"67eec22a7761cd02f40ef0a5","slug":"incharge-of-cisf-post-posted-at-sharda-barrage-found-dead-tanakpur-news-c-8-hld1005-539031-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा बैराज में तैनात सीआईएसएफ चौकी का इंचार्ज मृत मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा बैराज में तैनात सीआईएसएफ चौकी का इंचार्ज मृत मिला
Thu, 03 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
जीतेंद्र कुमार। फाइल फोटो
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के शारदा बैराज टनकपुर में तैनात सीआईएसएफ के चौकी इंचार्ज एएसआई अपने कमरे में मृत मिले। दिन में काफी देर तक फोन न उठने पर साथी जवानों ने दरवाजा तोड़कर निकाला। एनएचपीसी अस्पताल बनबसा ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के ग्राम अट्टा निवासी जीतेंद्र कुमार (54) पुत्र स्व. राजवीर टनकपुर बैराज चौकी में तैनात थे। बृहस्पतिवार को दिन में खाना खाने के बाद वह कंट्रोल रूम के पास बने कमरे में आराम करने चले गए। कुछ समय बाद जब उन्हें फोन मिलाया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया।
फिर किसी जवान को मौके पर भेजा गया। उसने खिड़की से देखा तो उनकी हालत ठीक नहीं दिख रही थी। उनके मुंह में झाग और खून आ रहा था। तुरंत दरवाजा तोड़कर उन्हें एनएचपीसी बनबसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बनबसा थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी के ग्राम अट्टा रहने वाला है एएसआई
टनकपुर। सीआईएसएफ के एसी ने बताया कि एएसआई जीतेंद्र के परिजनों को ग्राम अट्टा, बुलंदशहर सूचना दे दी है। मृतक के परिवार में एक पुत्र और पुत्री है, जो दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं। इधर, टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने शारदा बैराज स्थित चौकी पहुंचकर जानकारी जुटाई।