फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inauguration of five-day world welfare Mahayagya in Devidhura

Champawat News: देवीधुरा में पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ का शुभारंभ

Tue, 20 Jun 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Jun 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of five-day world welfare Mahayagya in Devidhura
देवीधुरा में महायज्ञ के शुभारंभ मौके पर कलश यात्रा निकालती महिला श्रद्धालु। संवाद
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में पांच दिनी विश्व कल्याण महायज्ञ का श्रीगणेश हो गया। मंगलवार को शुभारंभ ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किया। कहा कि ऐसे महायज्ञ नियमित रूप से हर साल आयोजित कराए जाने चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि मां वाराही देवी की कृपा से यहां आने का सौभाग्य मिलने पर उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में खोलीखाड़ दुबाचौड़ मैदान से हनुमान मंदिर होते हुए परिक्रमा कर कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

बाद में शंकराचार्य ने प्रधान यजमान आईआरएएस (भारतीय रेलवे लेखा सर्विस) अधिकारी हीराबल्लभ जोशी की पुस्तक -मां की महिमा- का विमोचन किया। गणेश पूजन, पुरोहित पूजन, व्यास पूजन, हवन यज्ञ हुआ। वहीं प्रधान पुरोहित प्रकाश पांडेय, विज्ञय पाण्डेय ने कथा का वाचन किया। मां वाराही मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, वाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रमेश राणा, महामंत्री रोशन सिंह लमगड़िया, नंदू पांडे, अमित लामगड़िया, किशन सिंह लमगड़िया, जीत सिंह चम्याल, ललित सिंह, दिवान सिंह लामगड़िया, गिरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह कठायत के अलावा चारों खामों के मुखिया के अलावा डोल आश्रम से कल्याण दास महाराज, अमरावती से अंजनगांव सुर, महाराष्ट्र से जीतेंद्र नाथ, दंडी स्वामी शंकराचार्य सरस्वती महाराज, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी राजेश्वरानंद गिरी, स्वामी विश्वेश्वरानंद आदिसमौजूद थे।
विज्ञापन

सीएम आज महायज्ञ में शामिल होंगे
पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दूसरे दिन महायज्ञ में शामिल होंगे। सीएम के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएम जागेश्वर से हेलीकॉप्टर से दोपहर एक बजे जीआईसी देवीधुरा के अस्थाई हेलीपैड उतरेंगे। इसके बाद वे मां वाराही धाम मंदिर परिसर में हो रहे महायज्ञ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed