फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inauguration of 28th Kovid-19 Vaccination Center at Amodi

अमोड़ी में 28वें कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of 28th Kovid-19 Vaccination Center at Amodi
चंपावत जिले के अमोड़ी में कोविड टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के तल्ला पालविलौन क्षेत्र अंतर्गत अमोड़ी में 28 वां कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसमें अमोड़ी, कोट अमोड़ी, क्वारसिंग, लड़ाबोरा, बेलखेत, बेलौना, खटोली, पचनई, सनर्का, झालाकुड़ी, नौलापानी, दियूरी, नैक्याना क्षेत्र के लोगों को कोरोना का टीका लगवाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर में लगाये जा रहे इस सेशन साइड में वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेश जोशी एवं डॉ. मनजीत सिंह के नेतृत्व में टीकाकरण कार्य आरंभ हुआ। इसमें वैक्सीनेटर पुनीता कुशवाहा व अनीता की ओर से कोविड-19 के टीके लगाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है, टीका लगाने वालों की संख्या बढ़ते जा रही है। पहले दिन पंजीकृत 150 लोगों में से 50 से अधिक लोगों ने टीके लगाए।
विज्ञापन

पुलहिंडोला का टीकाकरण केंद्र चमदेवल शिफ्ट करने से दिक्कतें
लोहाघाट (चंपावत)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुलहिंडोला में सोमवार को कोविड टीकाकरण का कार्य न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सीएमओ को ज्ञापन भेजकर टीकाकरण शुरू कराने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पाटनी, नीलांबर दत्त, दयाकृष्ण कलौनी, ललित पंत, तुलसी पंत, हेमा पंत, केशव दत्त, हीरा देवी, लक्ष्मण सिंह, गीता देवी आदि की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया है पुलहिंडोला में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलहिंडोला अस्पताल से टीकाकरण केंद्र हटाकर दूसरे स्थान में बनाए जाने की सूचना मिल रही है। टीकाकरण केंद्र हटने से न्याय पंचायत डुमडाई, ढोरजा के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के कई लोग अभी पहला व दूसरा टीका लगाने से वंचित रह गए हैं। इधर लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह का कहना है कि पुलहिंडोला अस्पताल में करीब एक महीने से अधिक समय से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा था। अस्पताल में टीका लगाने के लिए बहुत कम लोग आ रहे थे, इसी को देखते हुए पुलहिंडोला के टीकाकरण केंद्र को चमदेवल में शिफ्ट किया गया है। जहां 100 से अधिक लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed