फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the Reetha Sahib Gurdwara, the lenter of the inn was poured from Karseva

Champawat News: रीठा साहिब गुरुद्वारे में कारसेवा से सराय का लेंटर डाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the Reetha Sahib Gurdwara, the lenter of the inn was poured from Karseva
रीठा साहिब गुरुद्वारे के सराय निर्माण में कार सेवा करते सिख श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में सुविधाओं का जल्द ही विस्तार होगा। इस एतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं के लिए दो महीने पहले 75 नए कमरे बनाए गए हैं और अब यहां यात्री निवास सराय का लेंटर डाला गया। सराय के निर्माण में देशभर के श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन

नानकमत्ता गुरुद्वारा के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की मौजूदगी में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गोरखपुर, पूरनपुर, नानकमत्ता, सितारगंज, काशीपुर, रामनगर, कालागढ़, खटीमा, हल्द्वानी, नजीबाबाद आदि के श्रद्धालुओं ने सराय की छत डाली। खराब मौसम के चलते लेंटर डालने में आठ घंटे से अधिक लगे। कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, दिल्ली गुरुद्वारा के बाबा सुरेंद्र सिंह, बचन सिंह और बाबा श्याम सिंह ने सेवा और सहयोग के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। साथ ही सरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लधिया और रतिया नदी पर स्थित रीठा साहिब का गुरुद्वारा आध्यात्मिक क्षेत्र है। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की साधना और चमत्कारों की यह धरती साक्षी रही है। 1505 में गुरुनानक यहां आए थे। गुरुजी के आध्यात्मिक चमत्कार के बाद यहां के कड़ुवे रीठे मीठे हो गए थे। रीठासाहिब गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह बताते हैं कि करीब छह एकड़ में फैले गुरुद्वारा परिसर में तीर्थयात्रियों के लिए 275 कमरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed