{"_id":"585ff8554f1c1b8a40eeb146","slug":"in-the-absence-of-dividers-cut-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडरों पर कट न होने से रोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडरों पर कट न होने से रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचएआई के लंबे डिवाइडर निर्माण पर नागरिकों का आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अगर डिवाइडरों के बीच में जगह नहीं छोड़ी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
सितारगंज से टनकपुर तक (एनएचएआई 125/9) का सड़क चौड़ीकरण कार्य जोरों पर है। नगर क्षेत्र में सड़क के बीच में डिवाइडर बनाए जा रह हैं। लंबे डिवाइडरों के कारण लोगों को सड़क पार करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा पैट्रोल पंप के सामने से मिनी स्टेडियम, डिग्री कॉलेज, अस्पताल, बीएड कालेज, चूनाभट्टा, चंदफार्म, देशीफार्म संपर्क मार्ग है।
इसके अलावा पैट्रोल पंप के बगल यानी दक्षिणी छोर से बमनपुरी, चरागाह और कुष्ठ आश्रम संपर्क मार्ग है। लंबे डिवाइडरों की वजह से लोगों को ढाई से चार किमी. का फेरा लगाकर आवागमन के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने आमजन की समस्या को देख डिवाइडरों पर जगह जगह कट (रिक्त स्थान) देने की मांग की है। ज्ञापन में विमला सजवान, तारादत्त थ्वाल, नंद किशोर थ्वाल, कुसुम सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर, इस संबंध में स्थानीय लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी, कै. हरीश कापड़ी, पवन मित्तल, चुन्नी लाल भटिया, अजीत भाटिया आदि हैं।