फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In Tanakpur, the wall of a paan shop was broken and goods were stolen.

Champawat News: टनकपुर में पान की दुकान की दीवार तोड़कर सामान उड़ाया

Wed, 07 Jan 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
In Tanakpur, the wall of a paan shop was broken and goods were stolen.
टनकपुर (चंपावत)। नगर के राजाराम चौराहे के पास पान की दुकान की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर सामान उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी नाबालिग को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कुमार पान भंडार के स्वामी व्यापारी किशोर कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर से चॉकलेट, सिगरेट, काजू आदि सामान चुरा लिया गया। दीवार तोड़कर छत के दरवाजे की कुंडी निकालकर वारदात को अंजाम दिया गया। बुधवार सुबह दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच में चोरी के होने का पता चला। व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को चिह्नित किया गया है। इस मामले में कुछ माल बरामद कर लिया है। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed