फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In Lohaghat, the difference of victory and defeat for the block, senior and junior chief posts was two votes each

Champawat News: लोहाघाट में ब्लाॅक, ज्येष्ठ और कनिष्ठ प्रमुख पद पर जीत-हार का अंतर बने दो-दो मत

Thu, 14 Aug 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 14 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
In Lohaghat, the difference of victory and defeat for the block, senior and junior chief posts was two votes each
महेंद्र सिंह ढेक, नव निर्वाचित ब्ला प्रमुख लोहाघाट
लोहाघाट (चंपावत)। पंचायत चुनाव में लोहाघाट में भाजपा ने परचम लहराया है। ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र ढेक ने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा को दो मतों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रेक्षक टीएस मर्तोलिया और आरओ विम्मी जोशी की देखरेख में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। आरओ ने बताया कि ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र ढेक को 18 मत और निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा को 16 मत मिले। ऐसी ही स्थिति ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर देखने को मिली। इस पद के लिए किशोर रावत को 18 और प्रकाश सिंह को 16 मत, कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर प्रकाश चंद्र को 18 और सोबन सिंह को 16 मत मिले। तीनों पदों पर दो-दो मत जीत-हार का अंतर बने।
विज्ञापन

महेंद्र के ब्लाॅक प्रमुख बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट नगर में ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, शंकर दत्त पांडेय, सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी, गिरीश माहरा, नरेंद्र मेहता आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed