फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In half Banbasa, the lights go off for 12 hours from Wednesday night

बीती रात्रि से आधे बनबसा में बारह घंटे रहा पावर कट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
In half Banbasa, the lights go off for 12 hours from Wednesday night
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्रवासियों ने बुधवार रात अंधकार और गर्मी सहते हुए बिताई। करीब 12 घंटे बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाद क्षेत्र की बिजली सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 11 बजे वर्षा के बीच आंधी चलने के कारण क्षेत्र में बत्ती गुल हो गई। इसे बृहस्पतिवार दोपहर तक दुरुस्त किया जा सका। विद्युत सब स्टेशन के प्रभारी जेई प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पेंटर फार्म की बिजली बहाल कर दी गई थी, लेकिन आंबेडकर ग्राम फागपुर, रेलवे लाइन के पूर्वी छोर का भजनपुर, केनाल कॉलोनी आदि क्षेत्र की बिजली बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सुचारु हुई। उन्होंने बताया कि केनाल कॉलोनी और बंगाली कॉलोनी के पास 11 हजार केवीए की तारों पर पेड़ गिरने से कई तार टूट गए थे। फागपुर में तारों में पक्षियों के फंसने से भी फॉल्ट आया। बिजली न होने से लोगों ने बुधवार रात भीषण गर्मी में बिना कूलर, पंखे के बिताई। सुबह बिजली गुल रहने से कई जगह पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed