फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Improvement in the health of the injured in the Banlekh car accident, four discharged

बनलेख कार हादसे के घायलों की सेहत में सुधार, चार को छुट्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Improvement in the health of the injured in the Banlekh car accident, four discharged
चंपावत के बनलेख में भूस्खलन के घायल यात्रियों को मदद की राशि का चेक देते तहसीलदार ज्योति धपवाल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मूसलाधार बारिश के बीच भूस्खलन की चपेट में आकर बनलेख में खाई में गिरी कार में चोटिल हुए सभी लोगों की तबियत में सुधार है। अभी एक महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। डीएम विनीत तोमर ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और ठीक से इलाज करने के अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए। वहीं प्रशासन ने बुधवार को सभी पांच घायलों को कुल मिलाकर 21500 रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख में खड़ी एक कार और एक कैं टर मंगलवार को 30 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। पिथौरागढ़ से गुरुग्राम जा रही कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। पिथौरागढ़ जिले के गुरना निवासी खीम सिंह, प्रिया लाल और उनके तीन बच्चे तनीसा, करन और नायरा घायल हो गए थे। प्रिया को छोड़ बाकी लोगों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं बुधवार को तहसीलदार ज्योति धपवाल ने अस्पताल में सभी पांचों घायलों को अनुग्रह राशि का 4300-4300 रुपये का चेक दिया। इस मौके पर डॉ. एचएस ऐरी, डॉ. बैंकटेश द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed