{"_id":"682cb95fa65c554c3404700a","slug":"improve-your-economy-by-doing-fishing-champawat-news-c-229-1-shld1026-124194-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिकी सुधारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मत्स्य पालन कर अपनी आर्थिकी सुधारें
Tue, 20 May 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 20 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुड़ियानी में केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान प्रायोगिक मत्स्य परिक्षेत्र में मध्य पर्वतीय क्षेत्र में प्रजनन और बीज उत्पादन पर प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने किया। उन्होंने सभी से प्रशिक्षण का लाभ लेकर उन्नत किसान बनने की अपील की। कहा कि मछली सेहत के लिए फायदेमंद है। केंद्र प्रभारी डॉ. पंकज कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुणाल किशोर ने किया। यहां ग्रिफ के कर्नल पाठक, मुख्य कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, डॉ. रजनी पंत, डॉ. गरिमा, डॉ. अमित पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन