फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Immoral relationship between teenage brother and sister, teenage girl becomes pregnant

Champawat News: किशोर भाई-बहन में अनैतिक रिश्ते, किशोरी हुई गर्भवती

Tue, 10 Oct 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Immoral relationship between teenage brother and sister, teenage girl becomes pregnant
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से 24 किलोमीटर दूर एक ग्रामीण क्षेत्र में भाई-बहन के शर्मसार करने वाले रिश्ते उजागर हुए हैं। दोनों के बीच बने शारीरिक संबंध से किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पेट दर्द होने पर मंगलवार को टनकपुर अस्पताल ले जाने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि परिजनों की काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास के एक गांव में भाई-बहन में रिश्ते बन गए। पेट दर्द होने पर परिजन किशोरी को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले गए तो 16 साल की किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर परिजनों के हाथपांव फूल गए। बाद में परिजन कोतवाली पहुंचे। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। परिजनों सहित किशोर-किशोरी की काउसंलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

चंपावत। कोतवाली पुलिस ने चल्थी चौकी क्षेत्र के झालाकुड़ी में एक दिन पूर्व महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पीड़ित महिला की लिखित तहरीर पर सोहन सिंह (23), राहुल सिंह (25) और बबलू (32) निवासी ग्राम झालाकुड़ी चल्थी के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 363, 376 में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को दबोचने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुडियानी में स्थित स्टोन क्रशर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद



फोटो 10 सीपीटी 08 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed