फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Imigration in Indo-Nepal Border

भारत आने के लिए अब नेपाली नागरिकों को नहीं दिखानी होगी कोरोना जांच रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Imigration in Indo-Nepal Border
टनकपुर सीमा पर भारत आ रहे नेपाली लोगों की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम व एसएसबी जवान। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर सीमा से भारत आने के लिए अब नेपाली नागरिकों को कोरोना की जांच रिपोर्ट या टीकाकरण का प्रमाण नहीं देना होगा। सीमा पर थर्मल स्क्रीनिंग और शरीर के तापमान की जांच के बाद नेपाली भारत आ सकेंगे। हालांकि, भारत से सीमित मात्रा में सिर्फ दैनिक उपयोग का ही सामान ले जाने की अनुमति होगी। यह फैसला बुधवार को एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में हुई एसएसबी और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में लिया गया है।
विज्ञापन

इधर भारत की ओर से सीमा खुलने के बाद टनकपुर सीमा से नेपाली नागरिकों की आवाजाही बढ़ने लगी हैं लेकिन नेपाल प्रशासन ने अब भी भारतीयों के नेपाल में प्रवेश के लिए कोई फैसला नहीं लिया है। सीमा पार के सूत्रों के मुताबिक नेपाल के प्रमुख डीएम ने इसे लेकर बृहस्पतिवार को नेपाल एपीएफ और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

... इधर बनबसा सीमा से 70 से अधिक नेपालियों को लौटाया
बनबसा (चंपावत)। नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले चार दिनों में करीब 22 नेपाली नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए, जिन्हें नेपाल लौटाया गया। उनके साथ आए दल के लोगों को भी सुरक्षा की दृष्टि से वापस भेजा जा रहा है। कोरोना जांच दल का नेतृत्व कर रहे डॉ. दानिश ने बताया कि इसकी सूचना नेपाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिछले 20 दिनों में करीब 70 से अधिक नेपाली नागरिकों को बनबसा सीमा से लौटाया जा चुका है। एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने लोगों और व्यापारियों से कोरोना से बचाव के उपायों और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. मो. उमर ने कहा कि बदलते मौसम में कोरोना महामारी के बढ़ने की संभावना है।

चोरी छुपे संक्रमण आया तो क्या....
बनबसा (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम वैधानिक मार्ग से भारत आने वाले लोगों की कोरोना जांच कर रही है। किसी के संक्रमित मिलने पर उसे वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में यहां से संक्रमण फैलने की संभावना न के बराबर है लेकिन खुली सीमा पर गढ़ीगोठ और अन्य रास्तों से चोरी छिपे भारत आने वाले नेपालियों की जांच संभव नहीं है। इन मार्गों से अगर कोई कोरोना संक्रमित भारत आता है तो संक्रमण फैलने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed