फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Illegal Mining

चल्थी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, खतरे में झूला पुल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining
चल्थी में जारी अवैध खनन। - फोटो : AMAR UJALA
चल्थी के अवैध खनन पर लगाम लगाओ हुजूर! बेखौफ अवैध खनन की डीएम, डीएफओ से की शिकायत खनन से राजस्व के नुकसान सहित क्षेत्र को भी खतरा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। खनन विभाग की ओर से छापामार कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन थम नहीं रहा है। चल्थी क्षेत्र में लधिया नदी के आसपास बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। इससे न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र को भी भारी खतरा है। अब इसे लेकर कुछ ग्रामीणों ने वन, खनन विभाग और प्रशासन के अफसरों को खत भेज अवैध खनन को रोकने की मांग की है। चल्थी क्षेत्र में लधिया नदी के किनारे से रेत, पत्थर व अन्य निर्माण सामग्री की धड़ल्ले से चोरी हो रही है। इससे यहां झूला पुल तक को खतरा हो रहा है। आरोप लगाया कि बेखौफ खनन माफियाओं पर किसी तरह का लगाम नहीं है, जबकि इस क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की चौकी भी है।
विज्ञापन
थकहार कर अब स्थानीय नागरिक मोहन सिंह सहित कई लोगों ने डीएम, डीएफओ और खनन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेज अवैध खनन पर लगाम कसने की गुहार लगाई है। अवैध खनन न रूकने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। गौरतलब है कि चल्थी, चूका, टनकपुर और आसपास के क्षेत्र में खनन विभाग कुछ समय पूर्व तक गैर कानूनी खनन पर कार्रवाई कर चुका है, लेकिन बीते कुछ समय से फिर से खनन माफिया सिर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed