फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If two schools are closed, two teachers are absent in one

दो स्कूल बंद मिले तो एक में दो शिक्षक अनुपस्थित मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
If two schools are closed, two teachers are absent in one
नौलापानी में स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने प्राथमिक विद्यालय झालाकुड़ी, प्राथमिक विद्यालय नौलापानी, जूनियर हाईस्कूल नौलापानी और बाहरमासी सड़क निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय झालाकुड़ी और प्राथमिक विद्यालय नौलापानी बंद मिले। जूनियर हाईस्कूल नौलापानी में दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम से झालाकुड़ी में सस्ता गल्ला की दुकान खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह सुबह 11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय झालाकुड़ी पहुंचे तो उक्त स्कूल बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय नौलापानी गए तो यह स्कूल भी बंद था। नौलापानी जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षक अनुपस्थिति मिले। झालाकुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में भी खामियां पाई गई है। पंचायत घर में चल रहा आंगनबाड़ी केंद्र नियमानुसार संचालित नहीं हो रहा है। केंद्र में सीमेंट व अन्य निर्माण सामग्री रखी मिली। उन्होंने बताया कि बारहमासी सड़क पर ककरालीगेट से चल्थी तक सुरक्षा दीवार समेत कई काम होने शेष हैं। काम की रफ्तार काफी धीमी है। निर्धारित समय में काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा है। झालाकुड़ी, नौलापानी में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित हो रही सड़क का ठेकेदार की ओर से अपनी मर्जी से सेक्शन एलाइमेंट बदले जाने की शिकायत पर विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। झालाकुड़ी में सस्ता गल्ला की दुकान खोलने संबंधी मांग पर पूर्ति निरीक्षक को जल्द जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed