फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If the suspension bridge is not built and the river swells then how will one go to vote?

Champawat News: झूला पुल बना नहीं, नदी उफनाई तो वोट देने कैसे जाएंगे

Fri, 11 Jul 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
If the suspension bridge is not built and the river swells then how will one go to vote?
टनकपुर (चंपावत)। ब्लाॅक के दूरस्थ ग्राम सभा बुडम के ग्राम कठौल के ग्रामीण सरड़ा नदी पर झूला पुल न बनने से बारिश होने की दशा में मतदान में दिक्कत आने की आशंका से चिंतित हैं। ग्रामीणों ने इस आशय का ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर गुहार लगाई है। कहा कि इस पुल के बनने से ब्यानधुरा बाबा के मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि पिछले आठ वर्षो से क्षेत्रवासी और श्री ब्यानधुरा बाबा मंदिर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कठौल नदी पर झूला पुल के निर्माण की मांग उठाई जा रही है। बरसात के मौसम में तीन माह तक कठौल का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट जाता है। वर्तमान में बरसात के मौसम में पंचायत चुनावों को देखते हुए ग्रामीणों के सामने मतदान करने से वंचित रहने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों को मतदान करने के लिए नदी पार कर सात किलीमीटर पैदल चलकर बुडम गांव आना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी में पानी का बहाव तेज और जल स्तर काफी रहता है। इससे नदी को पार करना अत्यंत जोखिम भरा हो जाता है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से एक बार मौका मुआयना करने की मांग की। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। झूला पुल निर्माण के लिए लोनिवि की ओर से 28 लाख का एस्टीमेट स्वीकृत है। वर्कआर्डर मिलने पर कार्य शुरू हो सकेगा। इस दौरान शिवराज सिंह, मोनू सिंह, गोविंद सिंह, जगदीश चंद्र परंगाई, केदार सिंह, त्रिलोक राम, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed