{"_id":"574c9c694f1c1b7707108eeb","slug":"if-the-occupying-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार की जमीन चिह्नित कर बोर्ड लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार की जमीन चिह्नित कर बोर्ड लगाए
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Tue, 31 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरकारी भूखंड पर लिया कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। जिला मुख्यालय में राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमण से बचाने की कवायद तेज कर दी गई है। जिसके तहत स्थानीय प्रशासन की टीमें विभिन्न स्थानों में सरकारी भूमि चिह्नित कर उन्हें अतिक्रमण से मुक्त करा रही है। राज्य सरकार की भूमि चिह्नित कर करीब 25 स्थानों में साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम की ओर से अब तक गौड़ी रोड, पूल्ड हाउस, पुनेठी, कनलगांव, चंपावत बाजार, गौरलचौड़ रोड, डूंगरासेटी और जूप स्थान में करीब सौ से अधिक नाली सरकारी भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
इन स्थानों में बोर्ड लगाकर लोगों को सूचना दी जा रही है। एसडीएम सदर के अनुसार यदि इसके बाद भी सरकारी भूमि में अतिक्रमण के मामले प्रकाश में आए तो संबंधितों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। चिन्हीकरण टीम में नगरपालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण बोहरा, सभासद गिरीश पांडेय, नंदन तड़ागी, राजस्व उप निरीक्षक सुंदर नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन