फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If symptoms of jaundice are seen in a newborn, get treatment immediately: Dr. Ritu

नवजात में पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं इलाज : डॉ. ऋतु

Mon, 23 Jun 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
If symptoms of jaundice are seen in a newborn, get treatment immediately: Dr. Ritu
डाॅ. ऋतु रखोलिया। संवाद 
लोहाघाट (चंपावत)। नवजात में बढ़ते पीलिया के मामलों पर चिकित्सकों ने अभिभावकों को जागरूक रहने की सलाह दी है। नवजात में पीलिया के लक्षण दिखने पर तत्काल उसका उपचार कराने की सलाह दी है। लोहाघाट से पीलिया पीड़ित बच्चों का उपचार कराकर लौटे अभिभावकों ने चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना कर टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु रखोलिया ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र से हल्द्वानी अस्पताल में पीलिया के उपचार के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। बताया कि पैदा होने के उपरांत एक माह के बच्चों में पीलिया एक सामान्य प्रक्रिया है। पीलिया नवजात शिशुओं में अधिक होता है, क्योंकि पीलिया हिमोग्लोबिन से बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिशुओं में हिमोग्लोबिन की मात्रा 16 ग्राम प्रति डेसीलीटर और वयस्कों में 12-14 ग्राम प्रति डेसीलीटर होती है। यह बच्चों में 90 दिन और वयस्कों में 120 दिन रहता है। नवजात का लीवर भी वयस्कों की तुलना में कम सक्रिय होता है। कम दूध पीने वाले बच्चों में पीलिया तेजी से बढ़ता है, कम पीलिया लीवर की खराबी से नहीं होता है और मूत्र भी पीला नहीं होता है। इसे शारीरिक पीलिया कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो थेरेपी की आवश्यकता होती है
डॉ. रखोलिया ने बताया कि पीलिया रक्त में बिलीरूबिन के जमाव के कारण होता है। बिलीरूबिन पीला पदार्थ है, जो शरीर में लाल रक्त कणिकाओं के टूटने से बनता है। यदि बिलीरूबीन की मात्रा नौ माह से छोटे बच्चों के शरीर में 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर से अधिक हो तो बच्चों के मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों के सुनने की क्षमता और आंखों में असर पड़ने से वह विकलांग हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों उपचार के लिए नीली लाइट (फोटो थेरेपी) और रक्त बदलने की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed