{"_id":"66439dc595b90cf29c0037ea","slug":"if-solution-is-not-found-within-a-month-the-college-will-be-locked-champawat-news-c-229-1-shld1010-108259-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एक माह में समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज में लगाएंगे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एक माह में समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज में लगाएंगे ताला
Tue, 14 May 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 14 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में समय से छात्र छात्राओं के अंकपत्र न आने, अंकपत्र में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से मिलकर जल्द समस्या का समाधान न होने पर तालाबंदी की चेतावनी दी दी है।
मंगलवार को एबीवीपी के विभाग संयोजक राहुल जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता से वार्ता की। आक्रोशित विद्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अंकपत्र समय से नहीं आ रहे हैं। अंकपत्र में अंकों के योग में अनियमितता है। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में जाकर समस्या बताई गई, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
प्राचार्य ने कुल सचिव से फोन पर वार्ता कर छात्र-छात्राओं के अंक पत्रों में हो रही अनियमितताओं को दूर करने की बात कही। विभाग संयोजक ने एक माह के भीतर समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन कर तालाबंदी करने की चेतावनी दी। इस मौके पर छात्र संघ महासचिव मनीष बिष्ट, हिमांशु, मुकेश, राहुल कुमार, दीपांशु मेहरा, अनीश आदि मौजूद रहे।