फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If animals are left unclaimed, they will have to pay a fine of 50 thousand

पशुओं को लावारिस छोड़ा तो देना होगा 50 हजार का जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
If animals are left unclaimed, they will have to pay a fine of 50 thousand
खेतीखान में मवेशियों को छोड़ने के विरोध में नारेबाजी करतीं महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। गाय और बैलों को लावारिस छोड़ने वाले पशु पालकों से अब महिलाओं की टीम 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूलेगी। इससे पहले खेतीखान में महिलाओं ने प्रदर्शन कर लावारिस छोड़ने वाले पशु पालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि किसानों की मेहनत खेतों में खड़ी फसलों को यह लावारिस पशु चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खेतीखान बाजार में आक्रोशित महिलाओं ने पशुओं को लावारिस छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि कुछ लोग गाय और बैलों को क्षेत्र में चुपचाप छोड़ रहे हैं, जो उनकी मेहनत से उगाई फसलों को चौपट कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने समूह बनाकर निर्णय लिया कि अगर कोई व्यक्ति क्षेत्र में मवेशी छोड़ते हुए पकड़ा गया तो उससे 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। यह अन्य लोगों के लिए भी एक सबक होगा।
विज्ञापन

कहा कि गाय छोड़ने वाले की सूचना देने वाले को भी 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। महिलाओं का कहना था कि इससे पहले 40 गाय, बैलों को ब्यानधुरा गोशाला में छोड़ा गया है, लेकिन लोग फिर से गाय छोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में कमला देवी, सरस्वती देवी, सुशीला बोहरा, संजना देवी, कल्पना देवी, माया देवी, चंचला देवी, मुन्नी देवी, नीलावती देवी, मुन्नी बोहरा, आशा डुंगरिया, शांति कर्नाटक, कमला ओली, मीना परध्यानी, राजेश्वरी परध्यानी, गीता परध्यानी, मीना बोहरा, हीरा बोहरा, शांति, सरिता बोहरा, गीता भट्ट, शांति भट्ट, मीना जुकरिया, नीतू कलखुडिय़ा, आनंदी कलखुडिय़ा, अनीता वर्मा, गुड्डी वर्मा, गीता वर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed